




www.daylifenews.in
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के यशस्वी नेतृत्व के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “एक पेड माँ के नाम” एवं शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेस का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी द्वारा जयपुर के एक निजी स्थान पर किया गया। इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह एवं कार्यक्रम को सुनने वालों में सभी मजहब के लॉगिन ने शिरकत की।
समारोह की शुरुआत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी द्वारा कुरआन ए पाक की तिलावत के साथ की गई। जावेद कुरैशी ने अपने सम्बोधन में कह कि प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 सालों से देश साम्प्रदायिक सौहार्द, देश हित के फैसले एवं दुनिया में विकास की अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।



इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं मुख़्तार अब्बास नक़वी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके लेकिन उनके द्वारा भेजे गए वीडियो सन्देश प्रसारित किये गए। इस अवसर पर किशनपोल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट चंद्रमनोहर बटवाड़ा जी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय सयोजिका बहन रेशमा हुसैन, NIMS मेडिकल कॉलेज फाउंडर डायरेक्टर श्रीमती डॉ. शोभा तोमर, पूर्व मदरसा बोर्ड राज. हिदायत खान धोलिया, मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री एडवोकेट मुराद अली शेख जी मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री महबूब कुरैशी, मोर्चा से हाकम पठान, जालोर जिला भाजपा प्रवक्ता तबस्सुम रंगरेज, मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष बनीपार्क निजाम भाई, हमिद गौड़, सलीम मलिक, उद्योगपति अकरम राजा, वरिष्ठ पत्रकार साबिर कुरैशी सहित भरी तादाद में भाजपा पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।