पहली बार जमातखाना मंसूरी समाज में चुनाव प्रक्रिया

15 सितम्बर 2026 को मतदान, परिणाम एवं शपथ ग्रहण समारोह
www.daylifenews.in
जयपुर. मंसूरी समाज विकास सोसायटी(रजि.) द्वारा दाता दरगाह अमानीशाह में आठों जिलों के पदाधिकारी एवं समाज प्रबुद्धजनों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के संगठन, विकास एवं पारदर्शी नेतृत्व के उद्देश्य से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि लगभग बीस सालों में पहली बार आठों जिलों के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी एवं सहमति से ये चुनाव प्रक्रिया होने जा रही है ।बैठक में बड़ी संख्या में समाज के जिम्मेदार प्रबुद्धजन पधारे।सर्व प्रथम कुरआन की तिलावत से बैठक का प्रारंभ किया गया तत्पश्चात मंसूरी समाज विकास सोसायटी रजि के अध्यक्ष अब्दुल अजीज जी के भारत में मौजूद नहीं होने के कारण सोसायटी के उपाध्यक्ष चांद मुहम्मद ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक का आरंभ करते हुए अब्दुल लतीफ आरको ने चुनाव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर आठों जिलों के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया होती है तो परस्पर संपर्क मजबूत होगा, ताकत बनेगी हमारे मसाइल भी हल होंगे यदि समाज के नियम कायदे एक होंगे तो हमको निर्णय लेने और उनको मानने में आसानी होगी।बैठक में बड़ी तादाद में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया एवं अपने विचार रखे।मुख्यत मोहम्मद हनीफ, पूर्व सरपंच गफूर जी , इकबाल जी, अकबर जी ने अपने विचार साझा किए।बैठक में सभी मौजूद समाज के लोगों ने चुनाव प्रक्रिया के प्रारंभ होने का स्वागत किया एवं एक मत से सभी ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। अध्यक्ष चांद मुहम्मद जी ने चुनाव प्रक्रिया के ऐलान करते हुए बताया कि सदस्यता अभियान, मतदाता सूची निर्माण, नामांकन, चुनाव प्रचार एवं मतदान की विस्तृत समय-सारिणी जारी की जा रही है।सदस्यता अभियान 15 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पश्चात सदस्यता सत्यापन,मतदाता सूची प्रकाशन,आपत्तियों का निस्तारण एवं नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितम्बर 2026 को मतदान, मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी तथा निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न कराई जाएगी, जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्राप्त हो सके।अंत ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *