फॉर्च्यून ने विश्व पोहा दिवस का भव्य आयोजन किया

www.daylifenews.in
इंदौर। भारत की अग्रणी खाद्य एवं एफएमसीजी कंपनियों में से एक एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड ने अपने प्रमुख ब्रांड फॉर्च्यून के माध्यम से विश्व पोहा दिवस का भव्य आयोजन किया। इंदौर स्थित द हब में आयोजित इस सामुदायिक उत्सव में फॉर्च्यून पोहा से तैयार 100 विभिन्न प्रकार के पोहा व्यंजनों का अनूठा प्रदर्शन किया गया। साथ ही, एक और रिकॉर्ड बनाने के प्रयास के तहत 1,000 से अधिक लोगों को एक साथ फॉर्च्यून पोहा परोसा गया। यह पहल सफलतापूर्वक गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई । एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड के जॉइंट प्रेसिडेंट – सेल्स एवं मार्केटिंग, मुकेश मिश्रा ने कहा, “पोहा केवल एक नाश्ता नहीं है, बल्कि भारत की खानपान संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। पैकेज्ड पोहा श्रेणी के अग्रणी ब्रांड के रूप में हमारा उद्देश्य इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, साथ ही गुणवत्ता और स्वच्छता के सर्वोच्च मानकों को सुनिश्चित करना भी है, खासकर ऐसे बाजार में जो अभी भी काफी हद तक असंगठित है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *