
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। हजरत शेख बुरहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला आलेह का पीर का चिल्ला नायन अमरसर पर 3 मई सोमवार की प्रातःकाल 4 बजे कूल की रस्म के साथ मे विधिवत उर्स सम्पन हो गया।
दरगाह के ख़ादिम मोहम्मद इमरान मलिक ने बताया कि 1 मई शुक्रवार को बाद नमाज ए असर मिलाद शरीफ हुई जिसमें ख़ुदा के हुकम व मुहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही गई! इसी के साथ मे हिन्दू मुस्लिम जायरिनो का आना शुरू हुआ।
इसी प्रकार दिनांक 2 मई शनिवार को लंगर भंडारा शाम 4 बजे से शुरू हुआ जिसमे हिन्दू मुस्लिम जायरीन बड़े ही अदब के साथ में लंगर प्रसादी लिए। 2 मई शनिवार को रात्रि में 9 बजे के बाद राजस्थान की प्रसिद्ध कव्वाल पार्टियों द्वारा बाबा की मान मनुहार की गई। इसी प्रकार 3 मई सोमवार को सुबह 4 बजे कूल की रस्म के साथ उर्स मेले का समापन हुआ। दरगाह परिसर को दूल्हे की भांति आकर्षक व मनमोहक विद्युत लाइटों से सजाया गया। इस अवसर पर विधायक मनीष यादव, सुनील सैनी टसकोला, सुभाष सैनी अमरसर, अय्युब मणियार अजीतगढ़, आशु बाबा जयपुर, शंकर लाल जाँगिड़ हनुतपुरा, शफ़ीक़ बाबा जयपुर आदि उपस्तीथ थे।