दिगराज सिंह शाहपुरा के द्वारा निःशुल्क जल सेवा शुरू

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। क्षेत्र में जल संकट से राहत देने के उद्देश्य से कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा की ओर से निशुल्क जल सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पिछले एक महीने से लगातार विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में संचालित की जा रही है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।
मनोहरपुर के बंगाली मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, एंबेडकर मोहल्ला, अमन कॉलोनी, शिव कॉलोनी तथा राव धीर सिंह कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में यह जल सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन इलाकों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, जहां जल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है।
कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी व्यक्ति को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही सभी निवासियों से जल का सदुपयोग करने और पानी बचाने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *