मनोहरपुर में बढ़े बंदर व श्वान काटने के मामले

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदरों और आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों को काटकर घायल करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थिति यह है कि मनोहरपुर सीएचसी में प्रतिदिन 5 से 7 ऐसे मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
सीएचसी की नर्सिंग ऑफिसर चंद्रकला जाट एवं पार्वती कोली ने बताया कि 22 से 25 मई तक बंदर व श्वान के काटने के कई मामले सामने आए हैं। 22 मई को महेंद्र कुमार (30) मनोहरपुर, बजरंग (25), हसन खान (8) मनोहरपुर तथा बलराम (45) नवलपुरा घायल हुए।
23 मई को पुष्पा (25) मनोहरपुर, विजेंद्र (25) खोरा, मोहम्मद (11) मनोहरपुर, दिव्यांशु (4) मामटोरी कला और पुलकित चौहान (12) खोरा को बंदर एवं श्वानों ने काट लिया।
24 मई को युग (साढ़े तीन वर्ष) मनोहरपुर, सुनीता असवाल (47) और मनीषा बेनीवाल (22) घायल हुईं। वहीं 25 मई को ध्रुव (7) मनोहरपुर और आंची (40) भी हमले में जख्मी हो गए।
सीएचसी स्टाफ के अनुसार लगातार बढ़ रहे मामलों से लोगों में भय का माहौल है। बच्चों और महिलाओं पर हमले ज्यादा हो रहे हैं।
इधर लोगों ने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पालिका द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे अब नजर नहीं आ रहे हैं। कई बार शिकायत और जानकारी देने के बावजूद बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कस्बेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द अभियान चलाकर बंदरों और आवारा श्वानों से राहत दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *