
www.daylifenews.in
अहमदाबाद। अपने 64वें जन्मदिन के मौके पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एक राष्ट्रव्यापी पहल वंदे भारतम का लाॅन्च किया, जिसका उद्देश्य देश भर से इनोवेटर्स, उद्यमियों एवं समस्या का समाधान करने वालों की पहचान कर उन्हें समर्थन प्रदान करना है। यह प्रोग्राम कई भारतीय भाषाओं में 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों, 800 से अधिक ज़िलों तक पहुंचेगा। इसमें हर उम्र और हर पृष्ठभूमि से जुड़े प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। गौतम अदाणी ने कहा, ‘‘वंदे भारतम के माध्यम से हम हर भारतीय को आगे आने और इस पहल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिनमें कुछ करने का साहस है, जो कुछ नया रचने का मजबूत इरादा रखते हैं।‘‘ फाइनलिस्ट्स को मेंटर्स, निवेशकों, उद्योग जगत के लीडरों का सहयोग, इन्क्युबेशन में सहयोग और सामरिक साझेदारी के अवसर मिलेंगे, ताकि वे अपने आइडिया को उद्यम में बदल सकें। इस प्रोग्राम में पुरस्कार राशि और श्रेणी-आधारित मान्यता भी शामिल होगी, जिसका विवरण बाद के चरणों में घोषित किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत के पारंपरिक स्टार्ट-अप सेंटरों से आगे बढ़कर अच्छे आइडियाज़ एवं उद्यमी प्रतिभा को एक राष्ट्रीय मंच पर लाना है। आवेदन 24 जून को vandebharatam.org पर खुल चुके हैं।