
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के तिनो ताजिए मातमी धुनो के साथ मे विधिवत रस्म ओ रिवाज़ के बड़े ही ग़मगीन माहौल मे क़र्बला मे सुपुर्द ए खाक हुए। जामा मस्जिद के सदर जमील खान चौहान ने बताया कि मोहल्ला सारवान मोहल्ला तोपची वाडा और मोहल्ला लोहार मंडी के ताजिए अपने अपने इमामबाड़ों से उठकर विभिन्न स्थानों पर बैठक देते हुए गांधी चौक मनोहरपुर में आएं जहां पर दोपहर 1 बजे तिनो ताजियो की एक साथ बैठक हुई इसके बाद में अखाड़ा बाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
सवामण की बली के दोनों सिरों पर कपड़े बांधकर व आग लगाकर और उसको सर गर्दन छाती पेट हथेली आदि के बल पर घुमाया गया इस खतरनाक करतब को देखने के लिए आसपास ही नहीं दूर दराज के लोग भी देखने के लिए आते हैं।
इसके बाद मे डांड पट्टे लड़ाए गए लकड़ी व भाना आदि को घुमाया गया इसके बाद मेला लगा। इधर मदीना सबिल कमेटी मनोहरपुर के द्वारा आकर्षक व मनमोहक सबील को सजाकर पानी व शरबत पिलाया गया। दोपहर बाद मे राजनितिक सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मदीना सबिल कमेटी के अध्यक्ष अनवर तिगाला, ताजिए को बनाने वाले, ताजिए के लाइसेंसदार, मातम बजाने वाले, लाइनमेंनो और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। दोपहर 3 बजे बाद तिनो ताजिए क़र्बला के लिए रवाना हुए इसमें ग़मगीन माहौल मे मर्शआ पढ़ते व कई स्थानों पर बैठक देते हुए मोहल्ला खाकीशाह के मैदान मे पहुंचे जहाँ पर मेला लगा।
सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस प्रशासन अखाडा के उस्ताद विद्युत कर्मचारी आदि को सम्मानित किया गया। शाम को यहां से माधोवेणी नदी के क़र्बला मे तिनो ताजिए चले गए जहाँ पर विधिवत रस्म ओ रिवाज़ के सुपुर्द ए खाक किया गया।