
2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया
www.daylifenews.in
जयपुर। अमीर व्यापारियों के लाखों करोड़ रुपये के लोन माफ करने वाली मोदी सरकार अब 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत तक चार्ज वसूलने जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे दुकानदारों और व्यापारियों पर पड़ेगा। इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस चार्ज का बोझ आखिर में ग्राहक पर ही पड़ेगा। ऐसे कदम बार-बार साबित करते हैं कि ये सरकार गरीब, मिडिल क्लास, छोटे व्यापारी को लूटने और अमीरों की जेब भरने का काम कर रही है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से दी।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2100138883015119260