
www.daylifenewsi.n
मुंबई। उभरते बाजारों की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) को 190 साल पुराने बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित बॉम्बे चैंबर इनक्लूजन अवार्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया है। कंपनी को विविधता, समानता, समावेशिता और अपनेपन (DEIB) के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘मार्की बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड’ से नवाजा गया। इसके साथ ही, कंपनी को कंज्यूमर और लाइफ साइंसेज सेक्टर में ‘फर्स्ट रनर-अप’ भी घोषित किया गया। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) के ग्लोबल एचआर हेड वैभव राम ने कहा, “हमें ‘मार्की’ श्रेणी में शामिल किए जाने पर खुशी है। हमारे नेतृत्व ने विविध समुदायों की पूरी क्षमता को पहचाना है—चाहे वे हमारे सहकर्मी हों, प्रतिभाएं हों या उपभोक्ता। इन विविध दृष्टिकोणों को साथ लाने से हमारे काम में सोच, संवेदनशीलता और कार्यक्षमता के नए आयाम जुड़ते हैं तथा हम अपने कारोबार और संगठन की संस्कृति में समावेशन को और मजबूती से शामिल कर पाते हैं।”गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एवीपी-डीईआई, कल्चर एंड एंगेजमेंट संध्या रमेश ने कहा, “हमारे वैश्विक कार्यबल में 50 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व के साथ अब हमारा लक्ष्य ऐसे प्रयासों को और विस्तार देना है, जिससे अंतिम उपभोक्ता के अनुभव पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।”