
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। पैकेजिंग, लैमिनेशन, लेबलिंग और इंडस्ट्रियल ऐप्लीकेशन्स के लिए स्पेशलटी फ़िल्म्स बनाने वाली ग्लोबल लीडर, कोस्मो फ़िल्म्स ने अपने सिंथेटिक पेपर पोर्टफ़ोलियो का विस्तार करते हुए ‘हाई टियर रेसिस्टेंट फ्लेक्सो/थर्मल ट्रांसफ़र प्रिंटेबल – बोथ साईड कोटेड प्रोडक्ट लॉन्च किया है। पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी) शीट फ़िल्म से बने इन प्रोडक्ट्स को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये प्लास्टिक फ़िल्म की मज़बूती और फटने से बचने की क्षमता के साथ-साथ पेपर जैसा लुक और फील भी देते हैं। कोस्मो फिल्म्स के ग्लोबल बिज़नेस हेड, कुलभूषण मलिक ने कहा, “सिंथेटिक पेपर एक महत्वपूर्ण स्पेशलिटी फिल्म कैटेगरी के रूप में उभर रहा है, क्योंकि ब्रांड और बिज़नेस ऐसे मटीरियल की उम्मीद रखते हैं जो पेपर के विज़ुअल अपील के साथ-साथ मजबूती और बेहतरीन परफोर्मेन्स भी दे। नए हाई टियर रेसिस्टेंट फ्लेक्सो/थर्मल ट्रांसफर सिंथेटिक पेपर के साथ, हम उन एप्लीकेशन पर ध्यान दे रहे हैं जहाँ टियर रेसिस्टेंस, प्रिंट परफॉर्मेंस और डाइमेंशनल स्टेबिलिटी बहुत ज़रूरी हैं। मुश्किल टैग और आइडेंटिफिकेशन एप्लीकेशन के साथ आधुनिक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के द्वारा दोनों तरफ प्रिंट करने की क्षमता इसे बेहद खास बनाती है।”