
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। दिल्ली से आए जीएसटी अधिकारियों के दल ने क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन किया। दौरे के दौरान अधिकारियों ने कुछ स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। विशेष रूप से मनोहरपुर नगर पालिका में कार्यरत मुकेश गढ़वाल के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।
अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ईमानदारी से जीएसटी कर का भुगतान करना प्रत्येक व्यापारी का दायित्व है, जिससे देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारी वर्ग देश की आर्थिक उन्नति का मुख्य आधार है, और उनके सहयोग से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्री रामकिशोर इंटरप्राइजेज मनोहरपुर स्थानीय स्तर पर भोजन एवं चाय-पान किया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने मनोहरपुर स्थित अति प्राचीन वामन देव मंदिर के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर राजकुमार, जीएसटी अधीक्षक दिल्ली, योगराज जीएसटी अधीक्षक, दीपक गढ़वाल, जीएसटी अधीक्षक, कन्हैया सत्यम, निरीक्षक, वरुण, निरीक्षक तथा संजीव राणा, प्रकोष्ठ सह संयोजक, दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश, भाजपा, मनोज प्रजापत, मुकेश गढ़वाल, रतन मीणा तारा चंद गढ़वाल सहित आदि उपस्थित रहे।