

www.daylifenews.in
जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एवं होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर (HAOJ) के पदाधिकारी टी. रविकांत , IAS, प्रमुख शासन सचिव, राजस्व विभाग, राजस्थान सरकार से भेंट की।
इस अवसर पर हमने पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी इकाइयों के लिए राजस्व भूमि आवंटन योजना को लागू करने के लिए टी. रविकांत जी का आभार व्यक्त किया। यह महत्वपूर्ण योजना राजस्थान पर्यटन नीति 2025 का हिस्सा थी और लंबे समय से लंबित थी।
यह योजना प्रदेश में नए पर्यटन निवेश, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास तथा Ease of Doing Business को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अध्यक्ष हुसैन खान ने बताया कि बैठक के दौरान हमने इस योजना की SOPs एवं व्यावहारिक क्रियान्वयन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए, ताकि वास्तविक पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं को इसका लाभ सरल और प्रभावी तरीके से मिल सके। टूरिज्म सेक्टर टी. रविकांत एवं राजस्थान सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण और प्रदेश के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सहयोग हेतु आभारी हैं।
इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान अध्यक्ष हुसैन खान, सचिव रणविजय सिंह, होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर अध्यक्ष दिलीप तिवारी, सचिव विपुल मेंनी एवं अन्य अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।