
www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर की दी सर्किल किट्टी ग्रुप (The Circle Kitty group) की महिलाओ द्वारा मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट ‘दाल चीनी’ में सावन माह की विदाई के अवसर पर संस्कार उत्सव रखा गया।
जिसमें भारतीय पर्वों की परम्पराओं और उससे जुड़े संस्कारो की चर्चा की गई और समाज में महिलाएं किस तरह जागरूकता फैलाएं यह चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर सर्व श्रीमतियां वाणी, अंजू ठक्कर, संजना, सुनीति, वंदना, विनीता, मीनाक्षी, अनीता, गीता, सुमन, अर्चना आदि सदस्याओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सभी महिलाओं ने खुशहाल उन्नति करने की कामनाएं इस अवसर पर की।