हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने पेश किया ‘जीरो फ्रिक्शन एंटरप्राइज’

www.daylifenews.in
मुंबई। आईटी समाधान और सेवाओं की वैश्विक प्रदाता कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज [एनएसई: एचईएक्सटी] ने ‘जीरो फ्रिक्शन एंटरप्राइज’ पेश किया। यह एक डिलीवरी फ्रेमवर्क है, जिसे पूरे एंटरप्राइज में प्रदर्शन को प्रभावित करने वाली परिचालन और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए तैयार किया गया है। हेक्सावेयर के सीईओ एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर. श्रीकृष्ण ने कहा, “हमारा विजन प्रत्येक ग्राहक को जीरो फ्रिक्शन एंटरप्राइज बनने में मदद करना है।”हेक्सावेयर के प्रेसिडेंट एवं ग्लोबल हेड, डिजिटल आईटी ऑपरेशंस एवं एआई, सिद्धार्थ धर ने कहा, “एआई अब एंटरप्राइज को इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेशंस, इंजीनियरिंग, सर्विस और बिजनेस वर्कफ्लो के बीच एक कनेक्टेड व्यू प्रदान करता है। इसके ऊपर एजेंटिक कॉग्निटिव लेयर के साथ ग्राहक एक ऐसे कमांड सेंटर के जरिए पूरे सिस्टम में इंटेलिजेंस और सुधार लागू कर सकते हैं।”जीरो फ्रिक्शन एंटरप्राइज के तहत हेक्सावेयर की मॉडर्नाइजेशन, साइबर सुरक्षा, इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस, क्वालिटी और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर क्षमताओं को एक साथ जोड़ा गया है। पूरे एंटरप्राइज में मौजूद बाधाओं को एक कनेक्टेड सिस्टम के रूप में संबोधित करके यह फ्रेमवर्क कंपनियों को अधिक गति, स्पष्टता और नियंत्रण के साथ अपने ‘नॉर्थ स्टार’ लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *