होटल फेडरेशन नाहरगढ़ जैविक उद्यान में पर्यटक बढ़ाने के लिए करेगा प्रचार

www.daylifenews.in
जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में होटल फेडरेशन आफ राजस्थान द्वारा आयोजित भ्रमण कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों ने आनंद लिया। इस आनंद में चार चांद जब लग गए जब उनको बब्बर शेर एवं टाइगर को नजदीक से देखने एवं उसके पास समय व्यतीत करने का अवसर मिला। इसके अलावा भी सदस्यों को अनेक अन्य प्रकार के जीव जंतुओं से भी रूबरू होने का अवसर मिला।
इस कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिंह राठौर का विशेष सहयोग रहा। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के सभी सदस्य आगामी दिनों में जयपुर आने वाले सभी पर्यटकों को नाहरगढ़ जैविक उद्यान भ्रमण करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रेरित करेंगे। जिससे राजस्थान एवं विशेष रूप से जयपुर पधारे ज्यादा से ज्यादा पर्यटक नाहरगढ़ जैविक उद्यान का आनंद ले सके।
इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, सचिव रणविजय सिंह, सह सचिव कृष्ण अवतार, कार्यकारिणी सदस्य क्षितिज शर्मा एवं सुभाष शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *