पूर्व चेयरमैन राजीव अरोड़ा को जन्मदिन की बधाइयाँ देने सैकड़ों पहुंचे

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व राज्यमंत्री एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम और राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के पूर्व चेयरमैन राजीव अरोड़ा का जन्मदिन शानदार तरीके से स्नेह मिलन समारोह की तर्ज पर मनाया गया। समारोह में सैकड़ों राजनैताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारिक संस्थाओं के लोगों व शहर की अनेक क्षेत्रों की शख्सियतों ने जन्म की शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।
समर्थकों, शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर राजीव अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में स्नेह, सद्भावना और सामाजिक समरसता का संदेश दिखाई दिया। समारोह की खास बात यह रही कि फूल-मालाओं के पुनर्चक्रण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *