नईमुद्दीन अपोलो को सैकड़ों लोगों ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

नईमुद्दीन अपोलो को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
टोंक/जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में टोंक से नईमुद्दीन अपोलो को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से टोंक जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नईमुद्दीन अपोलो कि नियुक्ति पर उनके समर्थकों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
इस नियुक्ति पर नईमुद्दीन अपोलो ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ओर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी, RTDC राजस्थान के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, जन अभाव अभियोग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पुखराज पाराशर, RCA के पूर्व चेयरमैन वैभव गहलोत, विमल भाटी, कमल सिंह यादव, भवी मीणा, आरीफ कुरैशी, नरेंद्र सिंह भाटी, अतुल शर्मा, भवानीमल अजमेरा का आभार व्यक्त किया ओर कहा कि पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे तथा सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।
ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी नईमुद्दीन अपोलो कांग्रेस सेवादल टोंक के जिलाध्यक्ष पद पर करीब दस वर्ष तक कार्य किया है और प्रदेश कांग्रेस संगठन में भी काम किया हुआ है टोंक श्री व्यापार महासंघ में भी उपाध्यक्ष एवं प्राइवेट लेबोरेट्री संघ टोंक के जिलाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर रहे हैं उनका संगठन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है।इस अवसर पर हंसराज गाता, सुनील बंसल, रामदेव गुर्जर,कमर सिद्दीकी,निसार अहमद, जावेद खान चिश्ती, अरशद चिश्ती,राजीव बंसल, नवीन शर्मा,दीनेश गोयल, सरताज अहमद, अमजद खान,अजमल खान, जाकिर हुसैन, सलमान कटार, सलीम भाई पांचबत्ती,रमजानी गुड्डू, शकुर भाई, सलीम पेंटर,उमर भाई,श्याम प्रकाश बैरवा, सुनील कुर्मी, बनवारी घांस, हनुमान यादव, मोहम्मद शाहीद भुंदु,राजा भाई,सादीक, वहीदुद्दीन, अल्ताफ, सिद्दीक,असरार खान, साहील नकवी, निजाम सुरेली, दशरथ सिंह नोहटा, लियाकत हुसैन, शंकर बैरवा बनैठा, रामकुंवार चौधरी,राम लाल चौधरी, अशोक सैनी, कन्हैया लाल सैनी, अर्जुन लक्ष्कार, राजकुमार बैरवा, गिर्राज सेन,आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *