आईएचसीएल ने शुरू किया नया होटल अयोध्याम – आईएचसीएल सिलेक्शन्स

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने अयोध्या में ‘अयोध्याम्, अयोध्या – आईएचसीएल सिलेक्शन्स’ के शुभारंभ की घोषणा की है। आईएचसीएल की न्यू बिज़नेस एंड होटल ओपनिंग्स विभाग की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, दीपिका राव ने कहा, “भारत में आध्यात्मिक पर्यटन लगातार मज़बूत गति पकड़ रहा है, जिसमें अयोध्या देश के सबसे पूजनीय स्थलों में से एक है। ‘अयोध्याम्, अयोध्या – आईएचसीएल सिलेक्शन्स’ इसी मांग को पूरा करने के लिए तैयार है।” ‘अयोध्याम्, अयोध्या – आईएचसीएल सिलेक्शन्स’ में कुल 162 कमरें हैं। इस होटल का डिज़ाइन इस शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित है। होटल की ओनर, शिल्पा शोरेवाला ने कहा, “हमें आईएचसीएल के साथ साझेदारी करने और ‘अयोध्याम्, अयोध्या – आईएचसीएल सिलेक्शन्स’ को शुरू करने की बेहद खुशी है।” ‘अयोध्याम्, अयोध्या – आईएचसीएल सिलेक्शन्स’ के जनरल मैनेजर, बृज राजपाली ने कहा, “हमने अयोध्याम् को कुछ इस तरह डिज़ाइन किया है कि यहाँ आने वाले मेहमानों को एक बेहद शांत और सुकूनभरा माहौल मिले, जो उन्हें इस पावन नगरी से सीधे जोड़ता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *