कांग्रेस के चुनावी समीकरण को प्रभावित करते नज़र आ रहे हैं निर्दलीय उम्मीदवार

जयपुर नगर निगम वार्ड 109 का चुनावी विश्लेषण
लेखक : ज़ाकिर हुसैन
वरिष्ठ पत्रकार, जयपुर
www.daylifenews.in
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 109 में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस एवं भाजपा उम्मीदवारो के साथ साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। वार्ड नंबर 109 से इस बार कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पार्षद अय्यूब खान पर भरोसा जताया है। इसकी वजह किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से एमएलए अमीन कागजी के सबसे ज्यादा करीबी माने जाते हैं। साथ ही अय्यूब खान को अमीन कागजी का दाहिना हाथ कहा जाता है।

अय्यूब खान वार्ड नंबर 109 में पिछले पार्षद कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि मैंने पूरे वार्ड में सीवर, सड़क, एलईडी, हाई मास्क लाइट, 9 नए बोरिंग, 3 ट्रांसफार्मर लगवाने, जनता क्लिनिक, जनता पार्क, सेटेलाइट हॉस्पिटल, 4 वाटर कूलर लगवाने, पुरानी पानी की लाइन को बदलकर 24इंच की बड़ी बीसलपुर की लाइन डलवाना, आदि कार्यों को लेकर चुनाव प्रचार करते नज़र आ रहे हैं। इस वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में तीन प्रबल उम्मीदवार अपनी अपनी जीत की गारंटी के साथ जनता के बीच चुनाव प्रचार करते हुए दिख रहे हैं।

जयपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष हाजी गुलाम नबी ने 7 बार इसी वार्ड से पार्षद का चुनाव जीता था। वहीं ग़ुलाम नबी की बेटी नसीम बानो भी पिछले पार्षद चुनाव में जीत गई थी लेकिन अक्टूबर, 2025 में नसीम बानो की असामयिक मृत्यु हो गई थी। जिनका सारा काम उनके छोटे भाई शहज़ाद नबी सम्भाला करते थे उन्होंने कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी ताल ठोक दी।

दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार जालूपुरा से ही रईस खान का नाम है जिन्होंने पिछले पार्षद चुनाव में अय्यूब खान के समर्थन के साथ अपना नाम वापस ले लिया था, इस बार इन्हें भी टिकिट नहीं मिला ओर रईस खान ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा।

तीसरे निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व पार्षद इकरामुद्दीन है।इन तीनों निर्दलीय उम्मीदवारों की एक ही पीड़ा है कि इन तीनों को कांग्रेस पार्टी से नगर निगम चुनाव का टिकिट नहीं मिल पाया।

एक ओर बीजेपी के उम्मीदवार जाकिर खान हैं।
इन चारों उम्मीदवारों की सीधी टक्कर सिर्फ एक ही उम्मीदवार से वो है कांग्रेस पार्टी के अय्यूब खान। चारों उम्मीदवारों ने मिलकर कांग्रेस पार्टी के अय्यूब खान के चुनावी समीकरण पर अपनी दिन रात की लोकप्रियता से आसानी से जीतने वाली सीट को प्रभावित कर रखा है। अय्यूब खान की तरह ही निर्दलीय उम्मीदवारों को भी फ्रूट्स से तोला जा रहा है वहीं फूलो से जनसंपर्क के दौरान स्वागत किया जा रहा है। जगह जगह सभी उम्मीदवारो के कार्यालय खोले जा रहे हैं। हद तो यह है कि जालूपुरा क्षेत्र में 100 मीटर के दायरे में पांचों उम्मीदवारों के मैंन कार्यालय खोले गए हैं, जहां दिन रात कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने उम्मीदवार की जीत के दावे किए जा रहे हैं।
अब देखना यह है कि निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के अय्यूब खान को हराने में कामयाब होते हैं या सभी निर्दलीय उम्मीदवारों की ज़मानत जब्त करवाकर अय्यूब खान जनता के प्यार और वोट से चुनाव जीतने में सफल होते है। (लेखक के अपने विचार हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *