

समर्पण संस्था ने प्रेरणा दिवस पर “प्रेरणा की लहर“ कार्यक्रम आयोजित कर दिवंगत सदस्यों दी श्रद्धांजलि
www.daylifenews.in
जयपुर। समर्पण संस्था द्वारा “प्रेरणा की लहर“ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें संस्था के दिवंगत सदस्यों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी और उनके जीवन के प्रेरणादायक संस्मरणों को याद किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के प्रधान मुख्य संरक्षक प्रमोद कुमार चौरडिया जैन की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर संस्था के दिवंगत सदस्यों में पूर्व प्रधान मुख्य सलाहकार व पूर्व जिला न्यायाधीश स्व. डॉ. उदय चन्द बारूपाल, संरक्षक सदस्य व पूर्व जिला न्यायाधीश आर के आकोदिया, संरक्षक सदस्य व पूर्व आईएएस सफी मोहम्मद कुरैशी, संरक्षक सदस्य दामोदर प्रसाद गुप्ता व संरक्षक सदस्य गिरीश दूदानी को पुष्पांजलि द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दिवंगत सदस्यों की याद में 09 सितम्बर को प्रेरणा दिवस मनाया जाता है। समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी दिवंगत सदस्यों का जीवन परिचय देते हुए कहा कि संस्था के सभी दिवंगत सदस्य महान कर्मयोगी व प्रेरक व्यक्तित्व के धनी थे। वे विनम्र व परोपकारी होने के साथ हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहते थे। संस्था में समर्पित भाव से पद प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर एक सेवक के रूप में सेवा करने को ही महत्व देते थे। इस अवसर पर प्रमोद चौरडिया ने कहा कि हर किसी के जीवन में सीख छिपी रहती है। हमें हर किसी के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईआरएस डॉ.डी आर रेवाला ने कहा कि हमारे शरीर से अधिक हमारे विचार मायने रखते है। विचारों की पूंजी सबसे बड़ी होती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी एल वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
गायक कलाकार रमेश कुमार बैरवा व राम अवतार नागरवाल ने श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान संस्था के आगामी कार्यक्रम “ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026” अवार्ड समारोह की रूपरेखा तैयार कर पोस्टर का विमोचन भी किया गया।