
इंस्टीट्यूट आफ टाउन प्लानर्स, भारत राजस्थान क्षेत्रीय चेप्टर की आम बैठक
www.daylifenews.in
जयपुर। नगर योजनाकार संस्थान, भारत (इंस्टीट्यूट आफ टाउन प्लानर्स, भारत) राजस्थान क्षेत्रीय चेप्टर की वर्ष 2025.2026 के लिए वार्षिक आम बैठक ए.जी.एम., आरआरसी, सम्मेलन कक्ष (प्रथम तल) जयपुर में सम्पन्न हुई। इसमें विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रेल तथा विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रेल के अवसर पर आयोजित विभिन्न विषयों पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के व्याख्यान हुए। इसमें शहरी आपदाओं का प्रबन्धनः लचीले और टिकाऊ शहरों के लिए रणनीतियों विषय पर डॉ रिपुन्जय सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। डॉ. रिपुन्जय सिंह शहरी विकास के प्राध्यापक रहे हैं तथा हरीश चन्द माथुर लोक प्रशान संस्थान, जयपुर में आपदा प्रबन्धन के प्रभारी अधिकारी रहे है। विरासत संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी: एक कुऑं विषय पर आकांक्षा मोदी द्वारा व्याख्यान दिया गया।
बैठक में एमआरआरसी की वार्षिक रिपोर्ट 2025-2026 पेश की गई, तथा आरआरसी का लेखा विवरण प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2026-2027 के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति की गई।