
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की प्रमुख वित्तीय सेवा प्रदाताओं में से एक, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (“महिंद्रा फाइनेंस”) ने ‘शुभ उत्सव 2026 – त्योहार तरक्की का’ लॉन्च करने की घोषणा की। यह दो महीने का त्योहारी अभियान है, जिसके तहत कई तरह के ऋण पर शानदार पेशकशें की जा रही है। इस अभियान के तहत, चुनिंदा कार ऋण और ट्रैक्टर ऋण लेने वाले ग्राहकों के लिए 100% ऋण रियायत (ऋण प्रसंस्करण शुल्क में 100% की छूट) की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा, कुछ विशेष ऋण श्रेणियों में बगैर ब्याज (जीरो-इंटरेस्ट) वाले वाहन ऋण और सोने के सिक्के जीतने का अवसर भी मिल रहा है। ये पेशकशें कार, ट्रैक्टर, पुरानी कार (प्री-ओन्ड कार), वाणिज्यिक वाहन और व्यक्तिगत ऋण श्रेणी में उपलब्ध हैं। ‘शुभ उत्सव 2026’ अभियान 5 अक्टूबर से शुरू होकर देश भर में दो महीने तक चलेगा। ये पेशकशें तय पात्रता मानदंडों, चयन प्रक्रिया और नियमों तथा शर्तों के तहत उपलब्ध होंगी।