श्याम मेटालिक्स कर रहा है दुर्गा पूजा का अनूठा आयोजन

www.daylifenews.in
कोलकाता। इस दुर्गा पूजा पर श्याम मेटालिक्स अपने खास अभियान ‘शक्ति एक, रूप अनेक’ के जरिए कोलकाता को उत्सव के रंगों से सराबोर करने जा रहा है। यह आयोजन रचनात्मकता, संस्कृति और संवेदनशीलता का अनूठा संगम है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में शक्ति के अलग-अलग रूपों को सामने लाएगा। श्याम मेटालिक्स के कॉरपोरेट अफेयर्स, बाहरी संबंध और सीएसआर निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने कहा, “श्याम मेटालिक्स में हमारा मानना है कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी कारोबार तक सीमित नहीं है। ‘वॉल ऑफ शक्ति’ के जरिए हम लोगों के सपनों को सहारा देना और चुनी गई इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं। वहीं, शक्ति बूथ दुर्गा पूजा के दौरान समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाली बंगाल पुलिस के प्रति आभार जताने का हमारा प्रयास हैं।”श्याम मेटालिक्स के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर (सीओओ) निर्मल उदय ने कहा, “ ‘शक्ति एक, रूप अनेक’ इस विश्वास को दर्शाता है कि ताकत का असली महत्व तब है, जब उससे लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *