

www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने आज विकास समिति सेक्टर.12ए मानसरोवरए जयपुर द्वारा संधारित एंवं संचालित सामुदायिक केंद्र में सांसद कोष से स्थापित सोलर एनर्जी प्लांट का लोकार्पण किया । इस सोलर एनर्जी प्लांट को स्थापित करने के लिए श्रीमती मंजू शर्माए ने सांसद कोष से 8 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की थी।
इस अवसर पर विकास समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों सहित उपस्थित जनसमूह और भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सूर्य की रोशनी से विद्युत पैदा करना माननीय प्रधानमंत्री जी की विकास योजनाओं का यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसको सफल बनाने के लिए हमें घरों पर भी सोलर एनर्जी प्लांट लगाने चाहिए। इसमें सरकार द्वारा देय सब्सीडी के कारण यह प्लांट अपनी मूल लागत से काफी सस्ते पड़ते है। इससे विद्युत उत्पादन होता है और उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलती है। राजस्थान तो सौर्य उर्जा की खान है इसलिए हमें इस योजना सफल बनाने के लिए अपने घरो पर भी सोलर प्लांट लगा कर उर्जा की बचत करनी चाहिए ।
उन्होंने विकास समिति के कार्यों की सराहना की और कहा कि आपके सहयोग के लिए मैं सदैव तैय्यार हॅ। आपको भी बार बार सरकार बदलने की प्रथा को रोकने के लिए हमे सहयोग करना चाहिए। यह संन कर श्रोताओं के चेहरे पर हंसी की फुहार छूट पड़ी। हमें जयपुर को स्वच्छ नगर बनाने के लिए कचरा प्रबन्धन में सरकार को सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षताए सामुदायिक केन्द्र के कोरडीनेटर राजस्थान आवासन मण्डल के अतिरिक्त मुख्य अभियंताए श्री कृष्ण कुमार दीक्षित ने की ।
विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने माननीय सांसद का स्वागत करते हुए उनके द्वारा सांसद कोष से दी गई धनराशि के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विकास समिति के महामंत्री श्याम सुन्दर सारस्वत ने विकास समिति के कार्यों और इस सामुदायिक केन्द्र के विकास पर अपने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में राधेश्याम उपाध्याय ने सांसद श्रीमती मंजू शर्मा को दुपट्टा औढा कर उनका सम्मान किया। श्रीमती प्रिया ज्ञानानी महामंत्री जयपुर जिला भाजपा ने शाल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया। राकेश अत्री और आनन्द माथुर ने सबके आराघ्य श्री राधा गोविन्द देव जी की तस्वीर भेट कर उनका स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द जैन और महासचिव श्याम सुन्दर सारास्वत ने साफा पहना कर उनका सम्मान किया। सीनियर सिटीजन के संयोजक डाण् आरण् पीण् शर्मा और रायजिंग होप सोसायटी की कामया सारास्वत ने सांसद मंजू शर्मा को तथा कोषाध्यक्ष पीण्सीण्सिंघल ने अध्यक्षता कर रहे श्री केण्केण् दीक्षित को पुप्पगुच्छ भेट कर उनका सम्मान किया ।
श्री सारस्वत ने जयपुर को स्वच्छता में प्रथम लाने के लिए अपनी योजना को सभी से साझा किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी आगन्तुकों को स्वल्पहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद माननीय सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने पास में स्थित पदमावती विद्यालय का निरीक्षण किया वहां के प्रबन्ध समिति तथा शिक्षक समुदाय ने उनका तिलक लगा कर ओर माल्यार्पण कर स्वागत किया । विद्यालय की व्यवस्था पर माननीय सांसद ने संतोष व्यक्त किया तथा इस विद्यालय के विद्यार्थीयों के भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाऐं दी।