नदीम पठान ने जननेता अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी

www.daylifenews.in
आंधी (जयपुर)। आंधी ग्राम के कांग्रेसी नेता नदीम खान पठान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।
इस अवसर पर पठान ने कहा कि गहलोत साहब कर्तव्यनिष्ठ परिश्रमी ईमानदार और दयालु है गरीबो के मसीहा है उनके राज में सभी लोग सुखी रहते है।
उन्होंने कहा कि गहलोत का जन्मदिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सादगी की एक जीवंत मिसाल है।
सोशल मीडिया पर तो 1 मई से ही शुभकामनाओं की बाढ़ आ चुकी है। 3 मई की रात तक फिर से पूरा सोशल मीडिया गहलोतमय हो जाता है क्योंकि गहलोत साहब ने अपना पूरा जीवन राजस्थान की सेवा में झोंक दिया।
आज जब भी अच्छे मुख्यमंत्री की बात आती है, तो बात चाहे कहीं से शुरू हो, लेकिन पहुँच गहलोत साहब तक जरूर जाती है।ये कोई प्रशंसा नहीं –ये अटल सच्चाई है। गहलोत आज भी राजस्थान की जनता के दिलों पर राज करते हैं, चाहे वे मुख्यमंत्री हों या पूर्व मुख्यमंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *