‘नृत्य रंगोली-संस्कृति समागम’ धूमधाम से मनाया

www.daylifenews.in
जयपुर। भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम प्रताप नगर ने 26 अक्टूबर, 2024 शनिवार को महाराणा प्रताप सभागार में अपना 15वां वार्षिकोत्सव ‘नृत्य रंगोली – संस्कृति समागम’ बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस शानदार आयोजन में विश्व की विभिन्न संस्कृतियों की समृद्ध विविधता का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के सम्माननीय मुख्य अतिथि डॉ. जोगा राम जी (आईएएस), सचिव – सामान्य प्रशासनिक विभाग (गेड) जयपुर राजस्थान का स्वागत विद्यार्थियों के स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन द्वारा सांस्कृतिक विभाजनों को एकसूत्र में बांधने हेतु कला के महत्व पर बल दिया।
प्राचार्या श्रीमती अजयश्री शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें इस वर्ष की उपलब्धियों का विवरण दिया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। रंग-रंगीले सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत अरेबियन, अमेरिकन, इटैलियन एवं भारतीय नृत्य शैलियों के आकर्षक एवं अद्भुत प्रदर्शन सम्मिलित थे, जिन्होंने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य यह दिखाना था कि नृत्य एवं संगीत की भाषा विभिन्न संस्कृतियों को एकजुट करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत में हैडब्वॉय एवं हैडगर्ल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *