
www.daylifenews.in
जयपुर। समाजसेवी सुनील जैन ने अपनी माताजी स्वर्गीय सूरज देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर परिंडे लगाकर सेवा कार्य किया। मेरा अधिकार संस्था की ओर से छोटी चौपड़ स्थित कोतवाली परिसर में इस अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर राजेश शर्मा (डीओ) ने परिंडों में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सुनील जैन ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया जा सके।
कार्यक्रम में अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नायक ने भी सहभागिता निभाई। साथ ही इंदौर से आए अतिथि नमन ठाकुर का स्वागत किया गया। उपस्थित सभी लोगों से बेजुबान पक्षियों के लिए अधिक से अधिक परिंडे बांधने का आह्वान किया गया।