हमारा प्रयास चार्जिंग के अनुभव को बेहद आसान बनाना: वीरेंद्र गोयल

www.daylifenews.in
मुंबई। “इस साल ‘विश्व ईवी दिवस’ के मौके पर भारतीय मोबिलिटी एक बिल्कुल अलग मुकाम पर खड़ी है। अगस्त के महीने में बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी 12% को पार कर गई है—यानी आज बेचे जाने वाले हर आठ वाहनों में से लगभग एक वाहन बैटरी से चलता है, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 10% से कम था। ईवी अब सिर्फ बड़े महानगरों या गिने-चुने लोगों तक सीमित नहीं है, यह छोटे शहरों तक फैल रही है। ऐसे में छोटे शहरों (टियर-2) के नए खरीदारों को भी चार्जिंग का वैसा ही भरोसेमंद अनुभव मिलना चाहिए, जैसा मुंबई या दिल्ली के लोगों को मिलता है। हमारा प्रयास चार्जिंग के अनुभव को बेहद आसान बनाना है। इसके लिए हम 7,000 से अधिक पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स, 2.5 लाख से ज्यादा होम चार्जर्स और 1,200 से अधिक ई-बस चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क दे रहे हैं। साथ ही, हमारे डिजिटल टूल्स की मदद से ड्राइवर बिना किसी झंझट के चार्जिंग स्टेशन खोज सकते हैं, चार्ज कर सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं। ताकि उपभोक्ता इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के आर्थिक फायदों का सही मायने में लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *