
अमन कॉलोनी ओर शिव कॉलोनी में जल संकट पर बड़ी राहत: नई पाइपलाइन बिछने से वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान शुरू
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 स्थित अमन कॉलोनी व शिव कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में आखिरकार बड़ा कदम उठाया गया है। पीएचडी वाटर वर्क्स विभाग द्वारा क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होने से कॉलोनीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्षों से बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे लोगों को अब नियमित जलापूर्ति की उम्मीद बंधी है।
गर्मी के मौसम में विकराल रूप ले चुकी पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी लगातार परेशान थे। स्थानीय निवासी इरफान खान पड़ियार ने इस गंभीर समस्या से कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अमन कॉलोनी की पेयजल समस्या को प्राथमिकता से समाधान कराने की पहल की। इसके परिणामस्वरूप रविवार को क्षेत्र में पाइपलाइन डालने का कार्य प्रारंभ हुआ।
जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयराम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेसीबी मशीन से खुदाई करवाकर नई पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके बाद लोहे की मुख्य पाइपलाइन को प्लास्टिक पाइपलाइन से जोड़कर कॉलोनी में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
नई पाइपलाइन बिछने से क्षेत्रवासियों को अब नियमित पानी मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पानी संकट झेल रहे लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
स्थानीय निवासियों रफीक, पप्पू, याकूब, फरीद, मौलाना यामीन, शौकत, अशरफ, अरबाज और ताहिर सहित अनेक लोगों ने इस कार्य के लिए कनिष्ठ अभियंता जयराम सैनी एवं कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य उनके लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद मिली यह राहत न केवल उनकी दैनिक जीवनचर्या को आसान बनाएगी, बल्कि भविष्य में जल संकट से स्थायी निजात दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। अमन कॉलोनी में शुरू हुआ यह कार्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए कनिष्ठ अभियंता जयराम सैनी, कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा का दिल से आभार व्यक्त किया। मूल निवासी रफीक, पप्पू, याकूब, फरीद, मौलाना यामीन, शौकत, अशरफ, अरबाज़ और ताहिर सहित कई लोगों ने कहा कि यह कार्य उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद मिली यह राहत उनके जीवन को आसान बनाएगी और भविष्य में पानी की समस्या से निजात दिलाएगी। यह पहल जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।