अशोक गहलोत का जन्मदिन मनोहरपुर में सेवा कार्यों के साथ मनाया

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनोहरपुर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों के साथ बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए गौसेवा, मरीज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जन्मदिन को यादगार बनाया।
इस दौरान महावीर सैनी एवं मंगल सैनी ने बताया कि नगर कांग्रेस मनोहरपुर के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले भूतनाथ गौशाला पहुंचकर गायों को शरबत मिश्रित पानी पिलाया तथा हरा चारा खिलाकर गौसेवा की। इसके बाद सरकारी अस्पताल में मरीजों और परिजनों को फल वितरित कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की। वही कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर पर्यावरण और जीव संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि अशोक गहलोत का जनसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री रामेश्वर गोरेठा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अलाउद्दीन खां, सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश हलकारा, ब्लॉक कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष ग्यारसीलाल बेनीवाल, कैलाश गुर्जर, रवि कुमार मीणा, खेमचंद असवाल, महेश जड़वाल, वसीम अकरम, राजेंद्र सैनी, मनीष बेनीवाल, विक्रम धोलीवाल, मनीष मालाकार, सूरज सैनी, नितेश मीणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *