डिजिटल युग में जन-संवाद और जिम्मेदारी!

www.daylifenews.in
जयपुर। ‘विश्व सोशल मीडिया दिवस’ के अवसर पर जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं प्रबुद्धजनों से पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने सार्थक संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा आज के समय में सोशल मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने का एक सशक्त सेतु है। इस मंच का उपयोग सामाजिक सरोकार, सकारात्मकता और जिम्मेदारी के साथ होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *