
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)संविधान शिल्पी, भारत रत्न, सामाजिक न्याय एवं समता के महान प्रहरी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन एवं प्रेरणादायक अवसर पर आज नगरपरिषद् शाहपुरा में आयोजित भव्य, ऐतिहासिक एवं जनसैलाब से परिपूर्ण रैली का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्षों और उनके द्वारा प्रदत्त समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के अमूल्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक समतामूलक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए निरंतर संकल्पित हैं।
इस गरिमामय आयोजन में नगरपरिषद् सहित आसपास के ग्रामों से उमड़े अपार जनसमूह की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस रैली को भव्य एवं सफल बनाया।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता, न्याय एवं समानता की स्थापना हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लें।