रशीदुज्जमा खान (आसिम) तीसरी बार जयपुर शहर इंटक अध्यक्ष बने

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रशीदुज्जमा खान (आसिम) को लगातार तीसरी बार जयपुर शहर इंटक का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रशीदुज्जमा खान (आसिम) की पुनर्नियुक्ति पर इंटक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जयपुर शहर इंटक संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा श्रमिक हितों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *