रिलय शर्मा की रचनात्मक सोच सोशल मीडिया पर बना रही है अलग पहचान

‘Dude & Daddy’ बना फैमिली और लाइफस्टाइल कंटेंट का नया चेहरा
www.daylifenews.in
जयपुर। आज के दौर में जहाँ अधिकांश बच्चे अपना समय मोबाइल गेम्स और स्क्रीन पर बिताते हैं, वहीं 10 वर्षीय रिलय शर्मा अपनी रचनात्मक सोच और अनोखे अंदाज़ से सोशल मीडिया पर अलग पहचान बना रहे हैं। उनका Instagram पेज “Dude & Daddy” आज 13K से अधिक फॉलोअर्स के साथ परिवार, लाइफस्टाइल, ट्रैवल और उपयोगी जानकारी से जुड़ा एक तेजी से लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म बन चुका है।
“Dude & Daddy” पर परिवार, पैरेंटिंग, ट्रैवल, फैशन, प्रोडक्ट रिव्यू और रोज़मर्रा की उपयोगी जानकारियों से जुड़े वीडियो साझा किए जाते हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है।
रिलय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे बिना किसी स्क्रिप्ट के रील्स बनाते हैं। वे सहज और स्वाभाविक अंदाज़ में कैमरे के सामने अपनी बात रखते हैं, जिससे उनका कंटेंट लोगों को वास्तविक और भरोसेमंद लगता है।
रिलय शर्मा कहते हैं, “मेरी उम्र 10 वर्ष है। मेरी उम्र के कई बच्चे मोबाइल देखने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन मुझे कुछ नया और क्रिएटिव करना अच्छा लगता है। मैं बिना किसी स्क्रिप्ट के रील्स बनाता हूँ और अपने मन से बोलता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि मैं कम शब्दों में आप तक सही, सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचा सकूँ।”
“Dude & Daddy” का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि लोगों तक भरोसेमंद, सकारात्मक और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है। प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाने वाले कंटेंट में परिवार के मूल्य, नई जगहों की जानकारी, उपयोगी उत्पादों की समीक्षा और प्रेरणादायक अनुभव शामिल होते हैं।
डिजिटल युग में रिलय जैसे युवा कंटेंट क्रिएटर्स यह साबित कर रहे हैं कि यदि सही दिशा, रचनात्मक सोच और सीखने की इच्छा हो, तो कम उम्र में भी सकारात्मक और प्रेरणादायक कंटेंट के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुँचा जा सकता है।
Instagram: @dude_and_daddy
“कम शब्द, सही जानकारी और रचनात्मक सोच” — यही है रिलय शर्मा और Dude & Daddy की पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *