एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने जारी की नई मोटर इंश्योरेंस फिल्म

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने अपने एकीकृत ब्रांड अभियान ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’की अगली कड़ी पेश की है। इस बार नई फिल्म मोटर इंश्योरेंस पर केंद्रित है। अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, नवीन चंद्र झा ने कहा, ” ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’ के मोटर इंश्योरेंस अध्याय के माध्यम से, हम बीमा को अधिक प्रासंगिक बनाने के साथ-साथ वाहन के स्वामित्व की पूरी यात्रा के दौरान ग्राहकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रख रहे हैं।” एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में मार्केटिंग एवं सीएसआर प्रमुख, रथिन लाहिड़ी ने कहा, “इस अभियान के जरिए हम ग्राहकों को मोटर इंश्योरेंस को केवल एक पॉलिसी के रूप में देखने के बजाय, अपने साथ एक भरोसेमंद पार्टनर की मौजूदगी का भरोसा देने के रूप में देखने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *