
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी के बीच ताला ग्राम पंचायत से सरपंच पद की उम्मीदवार साजिदा ने आज हजरत बाबा बुर्रहान की दरगाह पर हाजरी लगाकर दुआएं मांगी।
साजिदा अपने समर्थकों के साथ दरगाह पर पहुंची और चादर पेश कर मन्नत मांगी कि अगर वे सरपंच बनीं तो गांव में विकास, शिक्षा और भाईचारे के लिए काम करेंगी।
इस अवसर पर साजिदा ने कहा कि “जीत-हार अल्लाह के हाथ में है, लेकिन नियत साफ है। ताला गांव की जनता ने अगर मौका दिया तो गांव में पानी, सड़क, सफाई और बेटियों की शिक्षा के लिए सबसे पहले काम करूंगी। मैं हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ पूरे गांव को एक परिवार की तरह लेकर चलूंगी।”
दरगाह पर मौजूद बुजुर्गों ने साजिदा को दुआएं देते हुए कहा कि बाबा बुरहान सभी की मुरादें पूरी करते हैं और नेक नियत से काम करने वाले की हमेशा मदद करते हैं।
बता दें कि ताला ग्राम पंचायत में इस बार सरपंच पद के लिए कांटे की टक्कर मानी जा रही है। महिला उम्मीदवार होने के कारण साजिदा को महिला मतदाताओं का खास समर्थन मिल रहा है। गांव के लोगों में भी चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।