41 बार रक्तदान करने करने पर समीर मलिक सम्मानित

www.daylifenews.in
जयपुर। भारत रत्न मिसाइल मैंन पूर्व भारत के राष्ट्रपति मरहूम डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में समीर मलिक को 41 बार स्वेच्छा से रक्तदान किए कार्य के लिए सम्मानित किया गया है इससे मलिक के चाहने वालो में ख़ुशी की लहर दौड़ गई
यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर स्थित किया गया। सम्मान समारोह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती की अध्यक्षता में प्रदेश भर से आए विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभावान विभूतियों को प्रशस्ति पत्र देकर व शाल उड़ाकर स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद A P A कुट्टी, भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल मीणा, भाजपा अ स मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच खान, राष्ट्रीय भाजपा अ स मोर्चा सदस्य मजीद मलिक कमांडो, मोर्चा प्रभारी अजय पाल सिंह, मोर्चा प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी, अन्य पूर्व बोर्ड चेयरमैन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक साहब सहित प्रदेश पदाधिकारी व अन्य जिलों से आए मोर्चा जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि समीर मलिक ने लॉक डाउन में गरीबो को भूखा सोने नही दिया मोबाइलों का रिचार्ज करवाया मास्क वितरण किया खाद्य सामग्री वितरण की गरीबो के आंसुओं को पोछकर उनकी आर्थिक मदद कर उनके चेहरे पर हंसी लेकर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *