सात्विक सोलर को घरेलू आईपीपी से मिला ₹108.75 करोड़ का ऑर्डर

www.daylifenews.in
गुरुग्राम। सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसे एक प्रसिद्ध घरेलू स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) से सोलर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 108.75 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस ऑर्डर का निष्पादन सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ, प्रशांत माथुर ने कहा, “यह ऑर्डर हमारी उत्पाद गुणवत्ता और निष्पादन क्षमताओं का एक मज़बूत समर्थन है। जैसे-जैसे भारत अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विस्तार में तेजी ला रहा है, हम प्रमुख बिजली उत्पादकों के लिए एक भरोसेमंद सप्लाई पार्टनर बनने और देश के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” यह ऑर्डर पावर सेक्टर के खिलाड़ियों द्वारा सात्विक की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं, उत्पाद गुणवत्ता और समय पर निष्पादन की क्षमता पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *