
www.daylifenews.in
मुंबई। टाटा म्यूचुअल फंड ने टाटा स्मॉल कैप फंड में ‘लम्पसम’ (एकमुश्त) और ‘स्विच-इन’ आवेदनों के माध्यम से सभी नए निवेशों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। फंड हाउस ने स्मॉल-कैप सेगमेंट में पैसे के सही इस्तेमाल और लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए एकमुश्त निवेश बंद कर दिया था, इस रोक को अब हटा दिया गया है। यह अपडेट भविष्य के निवेशों पर प्रभावी रूप से लागू होगा और फंड के स्कीम इंफॉर्मेशन डॉक्यूमेंट और की इंफॉर्मेशन मेमोरेंडम का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा। टाटा एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, आनंद वरदराजन ने कहा, निवेश फिर से शुरू करने का निर्णय यह दर्शाता है कि हमें मौजूदा बाज़ार के अवसरों और मज़बूत व टिकाऊ कंपनियों को चुनने की अपनी क्षमता पर विश्वास है।