हाजियों की फ्लाइट देख रिश्तेदारों ने हाजियों का इस्तकबाल किया

www.daylifenews.in
जयपुर। हज 2026 के मुक़द्दस सफर से लौटकर आने वाले हाजियों की जैसे जैसे फ्लाइट्स जयपुर एयरपोर्ट पर आकर रुक रही है वैसे वैसे हाजियों के रिश्तेदारों, समाजसेवियों एवं सरकारी महकमे के लोगों के चेहरों पर उन्हें देख कर ख़ुशी नज़र आ रही है।
इस अवसर पर अनेक संस्थाएं, लोग-बाग हाजयों की खिदमत करते देखे गए। टोंक रुबात के साहिब जादा राहिल, साहिब जादा अमानत अली जी, टोंक के व्यापारी मोहम्मद निजाम बीड़ी वाले, एहसान भाई समाज सेवी, हाजी यूसुफ कुरैशी, राशिद डीलक्स, आरिफ मालिया, लाइक अहमद, हाजी अमीरुद्दीन, हाजी इस्लाम अहमद भाई, आकिब लाबैक, हाफिज शकील अहमद व इसाक भाई सांगानेर, यासीन भाई (समाजसेवी) के साथ पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान भी इस अवसर मौजूद रहे।
इस अवसर पर टोंक रुबात में ठहरे हाजियों को सम्मान स्वरूप गिफ्ट भी प्रदान किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *