
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। अनवर तिगाला ने कहा कि बड़े ही खुशनसीब है वह लोग जो खुदा के घर का दीदार करने के लिए जाते हैं। तिगाला ने यह शब्द हज पर जा रहे शेर मोहम्मद व उनके साथ मे जाने वाले लोगो का स्वागत करने के बाद में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
तिगाला ने कहा कि सभी मुसलमानो का यह अरमान होता है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक बार हज या उमराह पर जरूर जाएं। तिगाला ने कहा कि हाजियों को हज के दौरान लाखों करोड़ों नेकिया मिलती रहती है जिससे उनके सभी गुनाह माफ हो जाते हैं और वह ऐसे हो जाते है जैसे उसने अभी – अभी जन्म लिया हो।
शेर मोहम्मद पंवार हज के लिए जा रहे है इससे इनके परिवार में ख़ुशी का माहौल है। जो लोग हाजियों का स्वागत करने के लिए आरहे है वो इनसे दुआएं करने का निवेदन भी कर रहे है। हज करने जाने वाले पंवार आदि ने बताया कि हज करने के नाम से ही हमको बहुत सुकून मिला है हमारी तबियत खुश हो गई है दिल खुशियों में झूल गया है हमारा रोम रोम खुश है।
हाजियों ने बताया कि वहां पर इतना सुकून मिलेगा कि वापस आने का मन ही नहीं करेगा। हाजियों ने यह भी बताया कि वहां की अजान नमाज काबा का वो दिलकश नजारा आंखों के सामने रहेगा। इस अवसर पर हाजी शेर मोहम्मद पंवार मनोहरपुर वाले एवं हाजी खाजू पंवार,हाजी नाथू चौहान ताला वाले हाजी बुंदू देवनदीयि खोरा वाले और रमजान पप्पू चौहान रामगंज जयपुर मुबारक जी पवार इस्लामुद्दीन पवार मनोहरपुर इन सब का सम्मान किया।