
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। भारत के अग्रणी प्रीमियम फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस (काम करने की लचीली जगह) परिचालकों में से एक, वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड (“वीवर्क इंडिया”) ने एनसीआर में अपने नए सेंटर – वीवर्क वर्ल्डमार्क 6 – के खुलने की घोषणा की। यह सेंटर, नई दिल्ली के एयरोसिटी में स्थित है। वीवर्क वर्ल्डमार्क 6, वर्ल्डमार्क 6 की तीसरी मंज़िल पर ~1.1 लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। 1400 से अधिक डेस्क वाले इस नए सेंटर के खुलने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वीवर्क इंडिया का लगातार विस्तृत होता पोर्टफोलियो और मज़बूत होगा। अर्णव एस गुसाईं, आपूर्ति प्रमुख, वीवर्क इंडिया और मुख्य कार्यकारी, रिवेट बाय वीवर्क इंडिया ने कहा, “एयरोसिटी अब सिर्फ प्रमुख सुविधाओं से जुड़ा बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट ही नहीं रहा, बल्कि यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उपक्रम-आधारित वृद्धि के लिए उल्लेखनीय केंद्र के तौर पर उभर रहा है। वीवर्क वर्ल्डमार्क 6 की शुरुआत इसी बदलाव से पैदा ज़रूरत को पूरा करता है, और हमें इस सेंटर के लिए ज़बरदस्त मांग और शुरुआती रुझान नज़र आ रहा है।