सामाजिक कार्यकर्ता अनीता अवस्थी एवं सोनिया बैरवा को किया सम्मानित

महिला सुरक्षा पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर संपर्क सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सभा में महिला अधिकार एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महुवा निवासी महिला सुरक्षा सखी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनीता अवस्थी तथा टहलड़ी निवासी सोनिया बैरवा को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ) डॉ. रत्ना गर्ग, राजकीय बालिका महाविद्यालय दौसा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्वर्णलता सिंह, अधिवक्ता मालती शर्मा, गीतेश शर्मा, अंजली कांकरिया, प्रिया शर्मा, निथि शर्मा सहित महिला संगठनों की प्रतिनिधियों, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नर्सिंग छात्राओं तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों, संबंधित कानूनों और महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर जानकारी देते हुए समाज की सहभागिता से सुरक्षित वातावरण बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान उपखण्ड क्षेत्र मण्डावर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीलवा में कार्यरत अध्यापिका एवं महिला सुरक्षा सखी अनीता अवस्थी के सामाजिक योगदान की विशेष सराहना की गई। उन्होंने छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस के सहयोग से लावारिस एवं पीड़ित महिला-पुरुषों को ‘अपना घर’ संस्था, भरतपुर पहुंचाने, उपचार एवं पुनर्वास कराने तथा बाद में उन्हें उनके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *