ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न

कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि एवं सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
www.daylifenews.in
जयपुर। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, राजस्थान कमेटी द्वारा प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। बैठक में संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने की कार्ययोजना तैयार की गई। संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन की घोषणा भी की गई। डॉ. मितेश मेहरा को डॉक्टर्स प्रकोष्ठ का संयोजक तथा सी.एस. नयन केड़िया को व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास व्यक्त किया। प्रदेश संयोजक एडवोकेट मनीष शर्मा ने कहा कि आगामी समय में प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को नई मजबूती प्रदान की जाएगी तथा निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी पूरी शक्ति एवं तैयारी के साथ भाग लेगी। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की तथा सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाकर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *