
जाफर लोहानी
www.daylifenws.in
मनोहरपुर (जयपुर)। त्रिवेणी धाम 4 अक्टूबर 2026 श्री धन्ना भगत जाट समाज धर्मशाला ट्रस्ट कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो की सामूहिक मीटिंग का आयोजन ट्रस्ट अध्यक्ष नरसिंहलाल कपूरिया की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जयराम पलसानिया पूर्व सरपंच ने प्रस्ताव रखा की प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन 25 दिसंबर 2026 को किया जावे जिसका अनुमोदन रिछपाल कलवानिया ने किया सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रतिभावान सम्मान समारोह 25 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा चंद्रभान सिंह पलसानिया ने सुझाव दिया कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है समाज में जो कुप्रथा चालू है उनकी रोकथाम जरूरी है ट्रस्ट महामंत्री प्रहलाद सहाय जाट ने वर्ष 2025 ,26 का ट्रस्ट में आय एवं लागत का हिसाब प्रस्तुत किया एवं धर्मशाला में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया महामंत्री ने उपस्थित सभी सदस्यों से आह्वान किया कि ट्रस्ट की आय बढ़ाने के लिए हमें और मेहनत करनी चाहिए एवं समाज में जो भी सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं उनमें ट्रस्ट के लिए₹1100 लेने के कार्यक्रम को गति प्रदान करनी चाहिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्यारसी लाल बोबासिया ने सुझाव दिया कि ट्रस्ट में और व्यवस्थाएं बढ़ानी चाहिए कोषाध्यक्ष सरवन लाल भंiवरिया ने ट्रस्ट कार्यकारिणी के द्वारा लिए गए निर्णय को प्रत्येक सदस्य को पालन करना जरूरी है का सुझाव दिया जिससे कि समाज को एक अच्छा संदेश जा सके ट्रस्ट यूथ अध्यक्ष राजेश सiमोता ने भी उपस्थित युवा साथियों से आह्वान किया कि ट्रस्ट के द्वारा लिए गए निर्णय की पालना समाज में करवाने में युवाओं को अहम योगदान देना चाहिए एवं कार्यक्रम की समाज में प्रचार प्रसार व्यापक होना जरूरी है इसके लिए प्रत्येक तहसील में यूथ कार्य करने का होना जरूरी है मंगल चंद्र शेरावत एवं बोदूराम बड़सरा ने जिस टीम के द्वारा निर्माण कार्य की देखरेख की गई है उनको धन्यवाद ज्ञापित किया अधिशासी अभियंता रणवीर जी टोकस ने धर्मशाला मेंजो कार्य किए गए हैं उनका भौतिक सत्यापन कर ठेकेदार को भुगतान करने के निर्देश पप्पू राम बरालादिए उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि 25 दिसंबर को जो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उसमें समाज सुधार के छह बिंदुओं की ओर घोषणा की जाएगी मीटिंग में पप्पू राम बराला रूडमल बराला सुगलचंद जितरवाल अशोक कारेल सरवनभांबू मुकेश रोलानिया साधुराम मंगiवा रामचंद्र मूलचंद पलसानिया राम सिंह जाट रामलाल पलसानिया प्रभु दयाल ढबास रामलाल खारलोटिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।