टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने लॉन्च किया ‘मेडिकेयर रिज़र्व’

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की एक प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनी, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने ‘मेडिकेयर रिज़र्व’ लॉन्च किया है। यह एक नया और आधुनिक स्वास्थ्य बीमा समाधान है। जैसे-जैसे ग्राहकों की ज़रूरतें बदलती हैं, वैसे-वैसे वे अपनी हेल्थ सुरक्षा को और मजबूत कर सकें, इस तरह इसे डिज़ाइन किया गया है। यह प्लान एक सुपर टॉप-अप स्ट्रक्चर पर बना है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ‘वेवर ऑफ एग्रीगेट डिडक्टिबल’ का अनोखा फायदा है। टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के हेड – एजेंसी एंड हेल्थ, पंकज श्रीवास्तव ने कहा, “भारत का स्वास्थ्य सेवा का क्षेत्र बहुत तेज़ी से बदल रहा है। इलाज के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं और जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर एक व्यापक और लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा की मांग बढ़ रही है। मेडिकेयर रिज़र्व को इन्हीं ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक सुपर टॉप-अप प्लान की कम कीमत के साथ-साथ ‘वेवर ऑफ एग्रीगेट डिडक्टिबल’, ‘ट्रांसीकेयर वॉलेट’ और ‘पॉकेट प्रोटेक्ट’ जैसी अनूठी खूबियों को एक साथ लाता है।” टाटा एआईजी का 13,000 से अधिक अस्पतालों का एक व्यापक नेटवर्क है, जहां बिना किसी परेशानी के कैशलेस इलाज सुनिश्चित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *