द कैरियर वेलफेयर एंड एजुकेशन संस्था ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। द कैरियर वेलफेयर एंड एजुकेशन संस्था द्वारा रविवार को शाहपुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर भी विचार व्यक्त किए गए।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. शाहरुख खान ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी एवं प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रशीद खान, सचिव नवाब खान एवं कोषाध्यक्ष अय्यूब खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जुमन शाह (शाह समाज अध्यक्ष), मास्टर सरफू राडावास, पप्पू शाह बस्ता बस्ती, अधिवक्ता रहमान खान, शबदर अली, वसीम खान, अंशार भाई, कादिर जी, मकबूल , निजाम काजी, नाथू, अब्दुल वाहिद, इंजी. गुलाब नबी रायसर, रफीक खान रायसर, रमजान, याकूब, हनीफ, उस्मान, इसराइल, मुजफ्फर, आबिद, रशीद एवं इस्लामुद्दीन जी सहित शाहपुरा के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और समाज व देश के लिए योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा के महत्व एवं युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *