तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का समापन

www.daylifenews.in
जयपुर। Rajasthan Unani Medical College Hospital में आयोजित तीन दिवसीय विशाल निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का समापन समारोह दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि Prof. Mohammad Azam Ansari थे, जबकि विशिष्ट अतिथि Hafiz Mohammad Imran रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता Prof. Shahid Ali Khan ने की तथा संचालन Prof. Syed Abdul Mujib द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. मोहम्मद आज़म अंसारी ने कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों से यूनानी चिकित्सा पद्धति का प्रचार-प्रसार होता है तथा क्षेत्रवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। विशिष्ट अतिथि हाफिज मोहम्मद इमरान ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन समिति क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया कि शिविर हेतु लगभग 1 लाख रुपये की औषधियां निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं, जिससे तीन दिनों में लगभग 1000 रोगियों को लाभ पहुंचा। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सालय में शिविर के अतिरिक्त मसाज थेरेपी, लीच थेरेपी, वेनीसेक्शन थेरेपी सहित विभिन्न उपचार सुविधाएं भर्ती रोगियों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती रहेंगी।
प्रो. सैयद अब्दुल मुजीब ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा प्रत्येक माह 1-2 चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. शाहिद अली खान ने शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव एवं प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। साथ ही शिविर में सेवाएं दे रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों — Prof. Ajaz Ahmad, Prof. Shahid Hasan, Prof. Mohammad Safwan, Prof. Sirajul Haque Khan, Prof. Nazia Ajaz Rasool, Prof. Rushi Khan, Dr. Rizwan सहित नर्सिंग एवं चिकित्सालय स्टाफ की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
शिविर के तीसरे दिन भी मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे-जैसे लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंची, रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। प्रो. नाज़िया एजाज़ रसूल ने बताया कि पहले दिन की तुलना में अधिक रोगी उपचार हेतु पहुंचे। विशेष रूप से घुटनों का दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क एवं विभिन्न प्रकार के दर्द से पीड़ित मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
प्राचार्य प्रो. मोहम्मद आज़म अंसारी ने शिविर का निरीक्षण करते हुए बताया कि बीपी, हाइपरटेंशन एवं सिरदर्द जैसे रोगों के लिए विशेष यूनानी चिकित्सा पद्धति “फस्द” (Venesection Therapy) की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।
प्रो. शाहिद हसन ने रोगियों को गर्मी, तेज धूप एवं लू से बचाव संबंधी आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव दिए। प्रो. मोहम्मद आसिफ खान ने घरेलू वस्तुओं एवं जड़ी-बूटियों द्वारा पारंपरिक उपचार पद्धतियों की जानकारी दी।
प्रो. रूशी खान ने बताया कि न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एवं विभिन्न प्रकार के दर्द के उपचार हेतु औषधियों के साथ-साथ दलाक (मसाज थेरेपी), वैक्स थेरेपी, भाप थेरेपी, धूनी, तख्मीद (Hot & Cold Fomentation), नुतूल (शिरोधारा), एक्सरसाइज एवं डाइट थेरेपी का भी उपयोग किया जा रहा है।
प्रो. सिराजुल हक़ ने बताया कि चर्म रोगों में दवाओं के अतिरिक्त लीच थेरेपी (जोंक चिकित्सा) द्वारा वैरिकोज वेन्स, चेहरे के काले धब्बे, कील-मुंहासे एवं क्लोस्मा के उपचार किए जा रहे हैं।
प्रो. मोहम्मद सफवान ने बताया कि शिविर में आने वाले रोगियों का नाड़ी परीक्षण एवं विभिन्न जांचों के आधार पर रोग निदान कर निशुल्क औषधियां प्रदान की जा रही हैं।
हाफिज इमरान एवं प्रो. सैयद अब्दुल मुजीब ने शिविर में रोगियों की देखभाल तथा विभिन्न प्रकार की थेरेपी में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं औषधियों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की।
मैनेजमेंट कमेटी के सचिव Dr. Parvez Warsi ने बताया कि शिविर के लिए लगभग 1 लाख रुपये की औषधियां निशुल्क वितरण हेतु उपलब्ध करवाई गईं तथा कई लाख रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरण चिकित्सालय में पहले से उपलब्ध हैं।
Dr. Fahim Alhtar Ne ENT Vibhag ki OPD me apni Achhi sewa di
पूर्व प्राचार्य प्रो. शाहिद अली खान ने बताया कि शिविर में लगभग 1000 रोगियों ने उपचार, परामर्श एवं निशुल्क औषधियों का लाभ प्राप्त किया। इनमें जोड़ों का दर्द, साइटिका, फ्रोजन शोल्डर, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, चर्म रोग एवं मौसमी बीमारियों से पीड़ित रोगी प्रमुख रहे। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *