कॉलोनी का पानी दुकानों के सामने भरने से व्यापारियों ने जताया विरोध

www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के बिशनगढ़ मोड़ (हंसराज तिराहा) स्थित दुकानों के सामने पानी निकासी की समस्या को लेकर व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला। नाराज व्यापारियों ने दुकानों के सामने जमा हो रहे गंदे पानी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
व्यापारियों का आरोप है कि मनोहरपुर पुलिस थाना से हंसराज तिराहे तक हाल ही में डाली गई डामर सड़क के नीचे पहले पानी निकासी के लिए नाला बना हुआ था, जिससे कॉलोनी का पानी आसानी से निकल जाता था। लेकिन सड़क निर्माण के दौरान वह नाला बंद और भर जाने से अब कॉलोनी का गंदा पानी सीधे व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने जमा होने लगा है।
दुकानदारों ने बताया कि पानी भराव व कीचड़ होने के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। लगातार गंदा पानी जमा रहने से बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से बंद पड़े नाले को तुरंत खुलवाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि व्यापारियों और आमजन को राहतमिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *